📅 बुधवार, 25 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर ⚡मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई ⚡दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ ⚡अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप ⚡देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी ⚡अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा ⚡गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही ⚡विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ⚡दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर
Image

एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर

पटना, 25 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि स्मार्ट एम्बुलेंस को ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों से जोड़ने की जरूरत है, ताकि दुर्घटना में घायल मरीज को समय पर उचित इलाज मिल सके। कोशिश ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है, जिसमें मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले उपचार की जरूरी तैयारियां पूरी हो जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर 102, 104, 112 अथवा 1033 हेल्पलाइन के माध्यम से एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंचती है। पैरामेडिकल स्टाफ मरीज का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और पल्स जैसे महत्वपूर्ण वाइटल्स की जांच करता है।

इन जानकारियों को एआई सिस्टम से जोड़ने पर मरीज की स्थिति और संभावित जोखिम का शुरुआती आकलन किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति का आकलन होने के बाद आसपास के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी मिल सकती है। इसमें ट्रॉमा बेड, आईसीयू, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ तथा सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की उपलब्धता का पता लगाया जा सकेगा। इस आधार पर एम्बुलेंस में ही तय करना संभव होगा कि मरीज को किस अस्पताल में ले जाना उपयुक्त रहेगा। इससे गंभीर मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप सही जगह पहुंचाने और अनावश्यक देरी से बचने में मदद मिल सकती है। आपात समन्वय भी बेहतर होगा।मंत्री के मुताबिक, एआई सिस्टम से चयनित अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों को मरीज की स्थिति और उसके पहुंचने से पहले सूचना भेजी जा सकेगी।

इससे अस्पताल की टीम जरूरी इंतजाम कर सकेगी और मरीज के पहुंचते ही उपचार शुरू करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग तकनीकी प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यशाला में मौजूद लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि एआई के माध्यम से बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाया जाए। कार्यशाला में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, गेट्स फाउंडेशन के भारत कार्यालय की निदेशक अर्चना व्यास, फाउंडेशन के प्रतिनिधि, देश-विदेश से आए नवाचार एवं तकनीक विशेषज्ञ तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियनों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Releated Posts

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार में जुटे माफियाओं…

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ

दरभंगा, 25 नवंबर (अजय राय) केवटी थाना क्षेत्र के मरने हरपुर मिल्की गांव में मंगलवार को एक विवाहिता…

अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला पुलिस के…

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी

लखीसराय, 25 नवंबर (नवीन सिंह) मंगलवार का दिन जिले के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। तेतरहाट थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top