📅 बुधवार, 25 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा ⚡गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही ⚡विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ⚡दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ⚡जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR ⚡28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां ⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन ⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित
  • Home
  • Crime
  • शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा
Image

शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा

पटना, 25 नवंबर (पटना डेस्क) शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, घर में मंगलगीत और खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट ने पूरे उत्सव को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। मंगलवार की रात भोजपुर जिले के बीबी गंज चकिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है।वारदात आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार (18) और दीपक कुमार (22) अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीबी गंज चकिया गांव पहुंचे थे। शादी की रस्मों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हथियारों से लैस हमलावरों ने युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई गोलीबारी से समारोह में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से राहुल और दीपक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद दोस्त सोनू कुमार (18) भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। एक ही परिवार के शादी समारोह में दो युवकों की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि भोजपुर में शादी समारोहों में गोलीबारी और पुरानी रंजिश में हत्याओं की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अप्रैल 2025 में लहरपा गांव में राहुल कुमार और लवकुश कुमार की हत्या हुई थी। वहीं, फरवरी 2026 में शाहपुर गांव में शादी समारोह के दौरान मनीष कुमार और मनजीत कुमार नामक दो भाइयों को गोलियों से भून दिया गया था।

उस मामले के पीछे करीब 72 करोड़ रुपये का जमीन विवाद सामने आया था। ताजा वारदात ने एक बार फिर जिले में हथियारों के खुले इस्तेमाल और समारोहों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

Releated Posts

अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप

लखीसराय, 25 नवंबर (नवीन सिंह) ग्रामीण इलाकों के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों…

गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र के झपसी टोला में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर में…

विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

बक्सर, 24 नवंबर (विक्रांत) विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए बक्सर के युवाओं ने…

दीपों की रोशनी से जगमगाया छठिया पोखरा, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बक्सर, 24 नवंबर (विक्रांत) देव दीपावली के पावन अवसर पर डुमरांव नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top