📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR ⚡28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां ⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन ⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर
  • Home
  • खेल
  • 28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
Image

28 गेंदों में शतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 14 छक्कों से UAE के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (अशोक “अश्क”) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले वैभव ने यूएई के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मैदान पर चौके-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि भारतीय पारी ने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी में आक्रामकता और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के दौरान 14 छक्के और चार चौके लगाए। यानी उनके 100 रनों में 92 रन केवल बाउंड्री से आए।

हर ओवर में उनके बल्ले से निकलते छक्कों ने यूएई के गेंदबाजों की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वैभव ने क्रीज पर उतरते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर उन्होंने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी। इसके बाद उनका बल्ला लगातार आग उगलता रहा। भारतीय टीम ने महज पांच ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। वनडे प्रारूप में इतनी तेज शुरुआत ने क्रिकेट प्रेमियों को दंग कर दिया। इस पारी की सबसे बड़ी उपलब्धि वैभव का 28 गेंदों में शतक पूरा करना रहा। इस प्रदर्शन को वनडे क्रिकेट के सबसे तेज शतकों में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में पेश किया गया। उनकी बल्लेबाजी ने साबित कर दिया कि कम उम्र में भी बड़े मंच पर असाधारण प्रदर्शन करने का माद्दा उनमें मौजूद है।गौरतलब है कि यूएई ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था।

ऐसे में वैभव की विस्फोटक पारी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा उनका बल्ला यूएई के विरुद्ध जमकर गरजा। इस धमाकेदार वापसी ने उन्हें एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का केंद्र बना दिया।

Releated Posts

जमीन के लालच में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग सास को सप्ताहभर भूखा-प्यासा रखकर हत्या का आरोप, शव गायब, छह पर FIR

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) सीवान जिले में जमीन की लालच में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक…

तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन

मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (संतोष गुप्ता) रामदयालु नगर रेलखंड से होकर रात में आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी…

रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान ने सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने की…

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top