📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए
Image

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। पीयर थाना और कच्ची-पक्की ओपी की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पदस्थापन आदेश जारी करते हुए पीयर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी विक्की कुमार को दी है, जबकि जिला आसूचना इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को कच्ची-पक्की ओपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकुशलता, कार्यहित, लोकहित और रिक्त पदों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-02 की ओर से पीयर थानाध्यक्ष रहे पुलिस अवर निरीक्षक कुन्दन कुमार के खिलाफ कांडों के निष्पादन और लंबित मामलों के न्यूनीकरण को लेकर प्रतिवेदन सौंपा गया था।

इसके बाद विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की थी, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद उन्होंने अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कुन्दन कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं, कच्ची-पक्की ओपी के कामकाज और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान ओपी अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी पुष्पा का कार्य निष्पादन भी संतोषजनक नहीं पाया गया।इन तथ्यों के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के अनुमोदन के बाद कुन्दन कुमार और कुमारी पुष्पा को उनके वर्तमान पदस्थापन से मुक्त कर पुलिस केंद्र, मुजफ्फरपुर वापस बुला लिया गया। दोनों अधिकारियों के हटने से पीयर थाना और कच्ची-पक्की ओपी में पद रिक्त हो गए थे। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से नई तैनाती की। विक्की कुमार को पीयर थाना और नीरज कुमार सिंह को कच्ची-पक्की ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद दोनों क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत होने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। अब नए अधिकारियों के सामने पुलिसिंग को बेहतर बनाने की चुनौती होगी।

Releated Posts

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में मंगलवार की सुबह उस वक्त लोगों में हलचल मच गई, जब…

पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर

पटना, 24 नंबर (पटना डेस्क) सीमांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए पूर्णिया में आयोजित रोजगार मेला बड़ी सौगात…

गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी

समस्तीपुर, 23 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) कहते हैं कि प्रतिभा किसी अभाव की मोहताज नहीं होती। अगर हौसले बुलंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top