📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश

एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य सुरेश प्रसाद राय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी सदस्य बिहार के विकास, अपने मतदाताओं के हित और क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सभी सदस्यों ने अपनी शपथ प्रक्रिया पूरी की है। दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज होने के सवाल पर पीके ने कहा कि जन सुराज ने विधिसम्मत कार्रवाई के लिए विधान परिषद के सभापति से आग्रह किया था। पत्रकारों से मिली जानकारी के अनुसार सभापति ने किसी वजह से याचिका खारिज की है। इस मामले में पार्टी विचार करेगी और कानून के मुताबिक आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

वहीं, नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुल की परिकल्पना से लेकर निर्माण तक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका रही है। जब इसकी योजना बनी थी, तब न भाजपा उनके साथ थी और न राजद। ऐसे में पुल के निर्माण का श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में ही नीतीश कुमार इस पुल का उद्घाटन कर चुके हैं। अब भाजपा श्रेय लेने के लिए प्रधानमंत्री को बुलाकर दोबारा उद्घाटन करा रही है। पीके ने कहा कि एक साल पहले उद्घाटन हो चुके पुल का फिर से उद्घाटन करना प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करता है। उस समय सम्राट चौधरी और नितिन नवीन भी उद्घाटन समारोह के मंच पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर सेतु होने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों को फायदा होगा।

राजद द्वारा नीतीश सेतु का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि विरोध केवल विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। पुल की परिकल्पना और निर्माण में नीतीश कुमार का योगदान रहा है, इसलिए उन्हें इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, रामबली चंद्रवंशी और बब्बन यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Releated Posts

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी…

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top