📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार ⚡बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात ⚡शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार ⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल
Image

पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। कटिहार-सौनौली मार्ग पर कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, वाहन में सवार अन्य सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद पप्पू यादव कटिहार जिले के सालमारी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान कुम्हरी पेट्रोल पंप के पास उनके काफिले के साथ चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव ने तत्काल अपना आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह कुम्हरी से ही वापस पूर्णिया लौट गए। हादसे के कारण उनके सालमारी पहुंचने का कार्यक्रम भी स्थगित हो गया। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरे वाहन को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया गया। घायल पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।सांसद के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Releated Posts

ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा

सीतामढ़ी, 23 नवंबर (मोहम्मद कलीम) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई में बाजपट्टी…

कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनपुर मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों…

बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक…

डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) अंचल कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने…

बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास की…

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ…

एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा…

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे…

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top