📅 रविवार, 22 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना ⚡चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा ⚡बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई ⚡जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार ⚡मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प ⚡बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल
Image

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बख्तियारपुर के सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, सिकंदरा गांव से बारात बख्तियारपुर आई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद कुछ लोग स्कॉर्पियो से वापस अपने घर लौट रहे थे।

रविवार सुबह करीब पांच बजे जगन्नाथ पेट्रोल पंप के समीप सबनीमा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान धीरज कुमार (26), पूनम कुमारी (27), बबली कुमारी (18) और रेणु कुमारी (20) के रूप में हुई है। पूनम दूल्हे की चचेरी बहन थी और सिकंदरा गांव की रहने वाली थी। उसकी मां के अनुसार, वह शादी समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन घर लौटने के दौरान काल ने उसे अपने आगोश में ले लिया।

वहीं, बाढ़ के अकबरपुर गांव निवासी धीरज कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां ने बताया कि धीरज पेशेवर चालक नहीं था और पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में उसने 30 हजार रुपये की किताबें मंगाई थीं। शादी में स्कॉर्पियो चलाने के लिए उसे ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसआई अंजनी कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि अन्य का बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Releated Posts

एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा…

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में…

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज

समस्तीपुर, 22 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को…

फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टिकट जांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top