📅 रविवार, 22 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना ⚡चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा ⚡बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई ⚡जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार ⚡मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प ⚡बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें
Image

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली से वर्चुअल माध्यम से पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य को मिलीं 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहाइंड द मीटर (बीटीएम) पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का भी लोकार्पण किया।इन 100 इलेक्ट्रिक बसों के सड़कों पर उतरने से बिहार के शहरी परिवहन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल पर निर्भरता घटने और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

नई बसों के परिचालन के लिए शहरों का चयन किया गया है। कुल 100 बसों में से 50 बसें पटना में संचालित की जाएंगी, जबकि 25 बसें पूर्णिया भेजी जाएंगी। शेष बसों को राज्य के अन्य शहरों में परिचालित करने की तैयारी है। उद्घाटन समारोह में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बसों को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।इधर, बिहार और दिल्ली के बीच बस परिवहन सेवा को सुगम बनाने की दिशा में भी पहल की गई है। दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते पर 27 नवंबर को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, विभागीय सचिव राज कुमार और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा शामिल होंगे।इस समझौते से बिहार और दिल्ली के बीच बस परिचालन की व्यवस्था निर्धारित होगी तथा यात्रियों को अंतरराज्यीय सफर में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा…

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे…

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज

समस्तीपुर, 22 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को…

फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टिकट जांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top