• Home
  • Crime
  • बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल
Image

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला। पटना और भोजपुर जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान तीन संदिग्ध अपराधी मारे गए, जबकि एक अन्य संदिग्ध शूटर गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर इलाके में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कई आपराधिक वारदातों में शामिल अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, पुलिस ने 18 गोलियां चलाईं, जबकि अपराधियों की ओर से 24 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। एक गोली मनेर थानाध्यक्ष की वर्दी को छूकर निकल गई। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। तीनों मृतकों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे दानापुर, शाहपुर समेत कई थानों के मामलों में वांछित थे। अष्टमी के दिन मनेर में हुई हत्या में भी उनकी संलिप्तता सामने आई थी। शवों का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और संदिग्ध शूटर पवन यादव के बीच मुठभेड़ हो गई।

वह सेवानिवृत्त सीमा शुल्क अधिकारी राम कुमार सिंह की हत्या में वांछित था। पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को आरा में जैन कॉलेज के पूर्वी द्वार के पास तीन नकाबपोश हमलावरों ने राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह सीमा शुल्क विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त थे। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि की है।

Releated Posts

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

कोचस में खूनी वारदात से दहशत: घर लौट रहे युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, NH-319 पर भड़का जनआक्रोश

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले में घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top