• Home
  • Crime
  • गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Image

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 8:10 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाघी गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने से युवक की मौत के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

हत्या के पीछे की वजह भी फिलहाल रहस्य बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। सड़क जाम कर जताया आक्रोशइधर, युवक की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने ताजपुर-समस्तीपुर पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। अचानक सड़क जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

कोचस में खूनी वारदात से दहशत: घर लौट रहे युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, NH-319 पर भड़का जनआक्रोश

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले में घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top