• Home
  • मुख्य समाचार
  • विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा, बक्सर में 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ
Image

विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा, बक्सर में 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 350 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बक्सर विधायक आनंद मिश्र एवं उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनकी जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मक सोच निर्णायक भूमिका निभाएगी।विधायक आनंद मिश्र ने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान MY Bharat की यूथ लीडर विजय लक्ष्मी के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें युवाओं ने सुशासन, नागरिक जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा सहभागिता और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका पर सवाल पूछे तथा अपने विचार साझा किए।

समापन पर 350 से अधिक प्रतिभागियों ने जागरूक मतदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता की लोकतांत्रिक शपथ ली। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर. एन. यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन की सफलता में सहायक प्रधानाध्यापक आकृति एवं गौतम कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Releated Posts

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

बिहार के ग्रामीण विकास की पूरी यात्रा अब पुस्तक में, मुजफ्फरपुर में डॉ. विजय कुमार गुप्ता की शोधपरक कृति का भव्य विमोचन

समस्तीपुर, 04 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) बिहार के ग्रामीण विकास की ऐतिहासिक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों को समेटने वाली…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top