• Home
  • Crime
  • लक्ष्मण डेरा में दुष्कर्म से मचा हड़कंप, तीन घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
Image

लक्ष्मण डेरा में दुष्कर्म से मचा हड़कंप, तीन घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

बक्सर, 26 अक्टूबर (विक्रांत) चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों आरोपी इसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, बक्सर को 25 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा की गई है।

सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।विशेष टीम ने सूचना के सत्यापन के साथ तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन शुरू किया। इसके बाद घटना में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों पर विधिवत छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समशेर पासवान और मोहित पासवान को गिरफ्तार किया। वहीं, घटना के समय रेकी करने के आरोप में धनु पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।मामले में चक्की थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 351(2) एवं 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समशेर पासवान, पिता हरेंद्र पासवान; मोहित पासवान, पिता दिनदयाल पासवान तथा धनु पासवान, पिता राजेश पासवान के रूप में हुई है। सभी लक्ष्मण डेरा, थाना चक्की, जिला बक्सर के निवासी हैं।

कार्रवाई करने वाली विशेष टीम में डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन, ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश, चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Releated Posts

पटाखों का बारूद बना काल: सीवान में भीषण विस्फोट, एक ही परिवार के पांच लोग समेत 7 की मौत की आशंका

पटना, 24 अक्टूबर (पटना डेस्क) सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 24, 2026

ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई के बाद मारी तीन गोलियां, नाजुक हालत में पटना रेफर

समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में चली गोली, नाबालिग की हत्या से पटना में मचा हड़कंप

पटना, 23 अक्टूबर (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान बुधवार की…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

थाने से चंद कदम दूर 40 लाख की चोरी: डुमरांव में अपराधियों के हौसले बुलंद, माले ने दी आंदोलन की चेतावनी

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) विजयादशमी की आधी रात शहर के बीचों-बीच थाना से महज कुछ दूरी पर गीता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top