• Home
  • Crime
  • पुराने हत्याकांड की आग फिर भड़की: आरा में होमगार्ड जवान के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी गोली
Image

पुराने हत्याकांड की आग फिर भड़की: आरा में होमगार्ड जवान के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी गोली

पटना, 21 अक्टूबर (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के आरा में पुराने हत्याकांड से जुड़ा विवाद एक बार फिर खूनी मोड़ पर पहुंच गया। नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित डीके कार्मेल स्कूल के समीप विजयादशमी की रात बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने होमगार्ड जवान के बेटे अमरजीत कुमार यादव (33) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली उसके कंधे के पास लगी, जबकि दूसरी सिर के पास से निकल गई। गोली लगने के बाद घायल किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल अमरजीत मौलाबाग वार्ड संख्या 13 निवासी होमगार्ड जवान संजय यादव का पुत्र है।

उसके पिता आरा नगर निगम में वाहन चलाते हैं। अमरजीत के मुताबिक, वह मंगलवार रात बाइक से होटल में खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान डीके कार्मेल स्कूल के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उस पर गोलियां बरसा दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हमले की कड़ी करीब सात माह पहले हुए आदर्श कुमार हत्याकांड से जुड़ती नजर आ रही है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि पुराने मामले के बाद से उसे और उसके भाइयों को धमकियां मिल रही थीं। उसने आशंका जताई कि उसी विवाद के प्रतिशोध में उस पर हमला किया गया है। दरअसल, दो मार्च 2026 को मौलाबाग में बिहिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी 17 वर्षीय आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आदर्श की मां अनुराधा देवी के बयान पर अमरजीत, उसके भाई नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव और मंजीत यादव समेत छह लोगों को नामजद किया गया था। अमरजीत का दावा है कि उसके परिवार का हत्या में कोई हाथ नहीं था और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उसका भाई लोहा यादव फिलहाल जेल में है। प्राथमिकी के अनुसार, इंस्टाग्राम ग्रुप कॉलिंग के दौरान आदर्श और नवनीत के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद आदर्श की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और आरोपितों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा मेले में शराबियों का तांडव: नशे में हुड़दंग करते 13 युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर ने खोली पोल

मोतिहारी, 21 अक्टूबर (गौरव कुमार गुप्ता) दुर्गा पूजा के दौरान मेले में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

दुर्गा पूजा मेले में गोलियों की गूंज: पेट में गोली लगने से बीएससी नर्सिंग का छात्र घायल, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर, 21 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरुखी में दुर्गा पूजा मेले के दौरान…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

जमीन विवाद में मां-बेटे पर बरसी गोलियां: मासूम को आर-पार हुई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार

पटना, 20 अक्टूबर (पटना डेस्क) अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के बारा गांव में सोमवार देर शाम जमीन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 20 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुलिस ने बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top