• Home
  • मुख्य समाचार
  • 87.99 करोड़ भुगतान अटका: पैक्सों में बढ़ी बेचैनी, धान खरीद के बाद सीएमआर भुगतान पर मंडराया संकट
Image

87.99 करोड़ भुगतान अटका: पैक्सों में बढ़ी बेचैनी, धान खरीद के बाद सीएमआर भुगतान पर मंडराया संकट

नालंदा, 07 जून (अविनाश पांडेय) खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) जमा करने वाले पैक्सों और व्यापार मंडलों का करीब 87.99 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित रहने से जिले में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। हालांकि राज्य खाद्य निगम ने स्पष्ट किया है कि शेष भुगतान के लिए लगातार आवंटन की मांग की जा रही है और राशि उपलब्ध होते ही भुगतान कर दिया जाएगा। राज्य खाद्य निगम, नालंदा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्सों एवं व्यापार मंडलों द्वारा पंजीकृत किसानों से खरीदे गए धान के विरुद्ध अब तक कुल 6,23,755.51 क्विंटल सीएमआर राज्य खाद्य निगम के विभिन्न अधिसूचित संग्रहण केंद्रों में जमा कराया जा चुका है। यह मात्रा कुल 2,150.88 लॉट के बराबर है।

जमा किए गए सीएमआर का कुल मूल्य 228.60 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। निगम मुख्यालय पटना से प्राप्त सीसी लिमिट एवं आवंटन के आधार पर अब तक 3,83,670 क्विंटल सीएमआर, जो 1,323 लॉट के बराबर है, के विरुद्ध कुल 141.10 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को किया जा चुका है। इसके बावजूद 2,40,085.51 क्विंटल सीएमआर, जो 827.88 लॉट के बराबर है, के बदले 87.99 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक लंबित है। भुगतान में देरी को लेकर पैक्स प्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों के बीच चिंता बढ़ रही है, क्योंकि बड़ी राशि फंसी रहने से वित्तीय दबाव की स्थिति बन रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 16.31 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट प्राप्त हुई है। वहीं शेष भुगतान के लिए राज्य खाद्य निगम मुख्यालय, पटना को लगातार मांग पत्र भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त सीसी लिमिट और आवंटन मिलते ही लंबित भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी तथा जमा किए गए सीएमआर के विरुद्ध बकाया राशि संबंधित पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के खातों में भेज दी जाएगी। फिलहाल जिले के पैक्स और व्यापार मंडल राज्य मुख्यालय से अतिरिक्त आवंटन मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि करोड़ों रुपये के अटके भुगतान का रास्ता आई साफ हो सके।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top