• Home
  • मुख्य समाचार
  • 32 साल से बंद मिल फिर गूंजेगी: चनपटिया चीनी मिल को चालू करने की तैयारी तेज, किसानों में जगी नई उम्मीद
Image

32 साल से बंद मिल फिर गूंजेगी: चनपटिया चीनी मिल को चालू करने की तैयारी तेज, किसानों में जगी नई उम्मीद

बेतिया, 06 (विनय कुमार गुप्ता) दशकों से बंद पड़ी चनपटिया चीनी मिल को लेकर अब बड़ी हलचल शुरू हो गई है। बिहार सरकार ने इस ऐतिहासिक मिल को दोबारा चालू करने की दिबशा में कदम तेज कर दिए हैं। गन्ना उद्योग विभाग की ओर से जारी ताजा संकेतों ने इलाके के किसानों और बेरोजगार युवाओं में नई उम्मीद जगा दी है।सहायक ईंख आयुक्त वेदव्रत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार सात निश्चय-3 योजना के तहत बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार और नई इकाइयों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए मुख्य सचिव स्तर पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो पूरी कार्ययोजना तैयार कर रही है।

सरकार की योजना है कि राज्य की सभी बंद मिलों को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाए। इसके साथ ही सहकारिता विभाग के माध्यम से मिलों की व्यवहार्यता का आकलन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। गौरतलब है कि चनपटिया चीनी मिल, जो कभी ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन समूह से जुड़ी थी, वर्ष 1994-95 से बंद पड़ी है। वर्तमान में इस मिल से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने पुनरुद्धार की दिशा में पहल जारी रखी है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई निजी निवेशक चीनी मिल या गन्ना आधारित उद्योग लगाने में रुचि दिखाता है, तो उसे हर संभव सरकारी सहयोग दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ गन्ना किसानों को मिलने की उम्मीद है। मिल चालू होने से उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य और समय पर भुगतान मिल सकेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर विभाग ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। अब लोगों की नजर सरकार के अगले ठोस कदम पर टिकी है, जिससे वर्षों से बंद पड़ी यह मिल फिर से चालू हो सके।

Releated Posts

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर…

नालंदा में अमन और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) जिले में गुरुवार को त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह,…

बकरीद पर हाई अलर्ट: नालंदा में प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) ईद-उल-अदहा (बकरीद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

982 करोड़ की सड़क परियोजना: बक्सर को मिली विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने सीएम को दिया धन्यवाद

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) बिहार सरकार ने बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top