• Home
  • मुख्य समाचार
  • बकरीद पर हाई अलर्ट: नालंदा में प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई
Image

बकरीद पर हाई अलर्ट: नालंदा में प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) ईद-उल-अदहा (बकरीद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष बकरीद का पर्व 28 मई से 30 मई 2026 तक मनाए जाने की संभावना है।

इसे देखते हुए जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने तथा अफवाहों को तत्काल रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च करें, ताकि आम लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्ती, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।प्रशासन की ओर से बताया गया कि 28 मई से 30 मई 2026 तक नालंदा समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिक टॉल-फ्री नंबर 18003456323 पर संपर्क कर सकते हैं।बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम बिहारशरीफ, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top