• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 24 घंटे में जुटी राहत: अग्निपीड़ितों के लिए मसीहा बने राजू सहनी, 6 महीने का राशन और नकद सहायता बांटी
Image

24 घंटे में जुटी राहत: अग्निपीड़ितों के लिए मसीहा बने राजू सहनी, 6 महीने का राशन और नकद सहायता बांटी

समस्तीपुर, 08 जून (मोहम्मद जमशेद) उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत में आग से उजड़े परिवारों के लिए समाजसेवी भाई राजू सहनी मसीहा बनकर सामने आए हैं। बीते 7 जून को वार्ड संख्या-9 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में कई परिवारों के घर और घरेलू सामान जलकर राख हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने राहत अभियान चलाकर अग्निपीड़ित परिवारों को छह माह का राशन, अंगवस्त्र, बर्तन तथा नगद सहायता उपलब्ध कराई।

राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, तेल, एक क्विंटल आलू, प्याज समेत अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल थे। साथ ही प्रत्येक परिवार को एक-एक हजार रुपये नकद भी दिए गए। बताया गया कि आग लगने से शिवचंद्र सहनी, नागदेव सहनी, वीरो सहनी, सुखलाल सहनी और भुखल सहनी का घर तथा घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, जिससे उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राजू सहनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर लोगों से सहयोग जुटाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

ग्रामीणों ने उनके इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की। वहीं पीड़ित परिवारों ने कहा कि अभी तक उन्हें सरकारी स्तर पर कोई सहायता नहीं मिली है, जबकि इस भीषण गर्मी में वे खुले में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजू सहनी न तो कोई जनप्रतिनिधि हैं और न ही विधायक या सांसद, फिर भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। मौके पर सुखलाल सहनी, सीयाराम राय, सरोज शर्मा, विशुनी सहनी, जयराम सहनी, सकुंती देवी, बसंती देवी, अंजु देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top