• Home
  • मुख्य समाचार
  • 24 घंटे का अंधेरा टूटा: पूर्व विधायक की पहल से लौटी बिजली, डुमरांव में राहत लेकिन संकट अभी बाकी
Image

24 घंटे का अंधेरा टूटा: पूर्व विधायक की पहल से लौटी बिजली, डुमरांव में राहत लेकिन संकट अभी बाकी

बक्सर, 30 अप्रैल (विक्रांत) डुमरांव नगर में आंधी-पानी से उत्पन्न भीषण बिजली और पेयजल संकट के बीच आखिरकार राहत की किरण दिखी। डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह की पहल रंग लाई और करीब 24 घंटे बाद नगर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि आपूर्ति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।दरअसल, बुधवार की अपराह्न आई तेज आंधी के कारण राजगढ़ चौक के पास एक विशाल प्राचीन पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया था, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी।

इसके चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई और लोगों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में पानी और बिजली दोनों के अभाव ने नागरिकों का जीवन मुश्किल कर दिया था, जिससे आक्रोश भी बढ़ने लगा था।स्थिति बिगड़ने पर पूर्व विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया और गिरे पेड़ को हटाने तथा बिजली बहाल करने की प्रक्रिया तेज की गई।

परिणामस्वरूप गुरुवार की शाम करीब आठ बजे नगर की आधी आबादी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि बिजली की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को पूरी राहत नहीं मिल पाई है।स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि देर रात तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी और पानी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। फिलहाल आंशिक राहत मिलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top