• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 17 से 30 अप्रैल तक ‘बिजली संकट’: रोजाना 5 घंटे कटेगी सप्लाई, उपभोक्ताओं में हड़कंप
Image

17 से 30 अप्रैल तक ‘बिजली संकट’: रोजाना 5 घंटे कटेगी सप्लाई, उपभोक्ताओं में हड़कंप

समस्तीपुर, 16 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर/नरहन और समर्था कल्याणपुर से जुड़े इलाकों में 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय ग्रिड से आने वाली 33 केवी लाइन, जो वर्ष 2004 में चालू हुई थी, अब मेंटेनेंस के दौर से गुजर रही है। इस दौरान जर्जर तारों को बदला जाएगा और आवश्यकतानुसार नए पोल लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही न्यू पावर सब स्टेशन देसरी को चालू करने के लिए नई 33 केवी लाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। इसी कारण निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी सहित जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें। इस अचानक बिजली कटौती से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top