• Home
  • स्थानीय समाचार
  • हुनर से बदलेगी तकदीर: मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को मिला सम्मान, आत्मनिर्भरता का संदेश
Image

हुनर से बदलेगी तकदीर: मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को मिला सम्मान, आत्मनिर्भरता का संदेश

समस्तीपुर, 14 जून (मोहम्मद जमशेद) महिलाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शाहपुर बघौनी में रज़ा जन सेवा सोसाइटी द्वारा संचालित मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली दर्जन भर छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष शफीउर रज़ा चन्नू ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण न केवल रोजगार का साधन बनेगा, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं अपने हुनर के बल पर परिवार और समाज में नई पहचान स्थापित करेंगी।अध्यक्ष ने बताया कि रज़ा जन सेवा सोसाइटी सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के अलावा युवाओं के लिए कंप्यूटर कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं ।

वहीं गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दीनी मकतब भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया उर्दू मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिस्मिल आरफी तथा सरफराज फाजिलपुरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के शैक्षणिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोहम्मद अरमान, मोहम्मद तौकीर एवं अजहर फिरोज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top