• Home
  • Crime
  • हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, चार कारतूस बरामद
Image

हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, चार कारतूस बरामद

समस्तीपुर, 06 अक्टूबर (मोहम्मद जमशेद) बांगरा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त एवं लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, पांच अक्टूबर की रात करीब 10:05 बजे सलेमपुर इटवा चौराहे के पास स्प्लेंडर बाइक से जा रहे कमतौल निवासी चितरंजन कुमार को तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रोक लिया।

इसके बाद अपराधियों ने उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR33AY3824), मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और एक हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद बांगरा थाना में कांड संख्या 114/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की। भागने की दिशा में पीछा करते हुए पुलिस ने मोहीद्दीनपुर रजवा के पास कंदुन कुमार, अविनाश कुमार और राकेश कुमार को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी में हथियार व कारतूस समेत लूटी गई बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ। मामले में बांगरा थाना कांड संख्या 115/26 के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों पेशेवर अपराधी हैं और उन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। सीमावर्ती थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top