• Home
  • Crime
  • हथकड़ी में ही आरोपी फरार: सरैया थाना से पुलिस को चकमा, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Image

हथकड़ी में ही आरोपी फरार: सरैया थाना से पुलिस को चकमा, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

मुजफ्फरपुर, 29 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले के सरैया थाना परिसर से पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के आनंदपुर गंगौलिया गांव निवासी मुन्ना महतो के पुत्र के रूप में हुई है।

उसे हाल ही में इलाके में हुई एक चोरी की वारदात के मामले में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के लिए थाना लाया गया था।बताया जा रहा है कि आरोपी ने शौच जाने की अनुमति मांगी, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाना परिसर में ही ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी पहने हुए ही फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए।इस चौंकाने वाली घटना की पुष्टि चोरी के पीड़ित गृहस्वामी विनोद कुमार सिंह ने भी की है। उनके अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब उसके फरार हो जाने से फिर से डर का माहौल बन गया है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि, इस गंभीर लापरवाही पर सरैया थाना के कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top