• Home
  • रेलवे
  • स्थानीय रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा है विश्वस्तरीय, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का समुचित इंतजाम
Image

स्थानीय रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा है विश्वस्तरीय, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का समुचित इंतजाम

सीतामढ़ी, 04 अप्रैल ( मोहम्मद कलीमुद्दीन) जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। स्टेशन के मेन गेट के बाहर दोनों तरफ नई रेलवे बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है, जो अधिक से अधिक जगह घेरेगी और यात्रियों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराएगी। इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि तैयार हो रही बिल्डिंग में रेल अधिकारियों के साथ-साथ यात्रियों के लिए पे एंड यूज सुलभता, मॉडल प्रतीक्षालय, व्यवस्थित कुर्सियां, पीने का पानी और एसी व नॉन-एसी विश्रामालय उपलब्ध होंगे।

रेलवे के सूत्रों के अनुसार, दूरदराज से आने वाले यात्रियों के लिए निःशुल्क क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समय-समय पर गार्ड तैनात रहेंगे ताकि यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बिल्डिंग के बाहर विभिन्न बैंकिंग कंपनियों के एटीएम लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन में तीन सामान्य टिकट काउंटर और दो आरक्षण काउंटर, साथ ही ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) भी उपलब्ध होंगे, जिससे टिकट लेना और आरक्षण करवाना आसान होगा। स्टेशन के विकास में नए भवनों का निर्माण भी चल रहा है, जिसमें पार्सल भवन और रेलवे सुरक्षा बल के बैरक भी शामिल हैं।

स्टेशन के दोनों नई बिल्डिंगों को यात्री फुटओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा, जिससे प्लेटफार्म के दोनों तरफ यात्रियों की आसान आवाजाही संभव होगी। बिल्डिंग तक पहुंच पथ चौड़ी और पक्की होगी, जिससे भीड़-भाड़ और जाम की समस्या कम होगी। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से कुछ अतिरिक्त मांगें भी रखीं। उनका कहना है कि मेन बिल्डिंग के निकास पास सीतामढ़ी की थ्रीडी मॉडल स्टेच्यू लगाई जाए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु आनंदित हों। इसके अलावा उन्होंने सुबह 6 बजे पटना के लिए ट्रेन और दरभंगा से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन की प्रतिदिन परिचालन की मांग की। स्थानीय निवासी राजन कुमार, रंजीत कुमार और श्वेता रानी ने बताया कि स्टेशन की मौजूदा पहुंच पथ संकीर्ण होने के कारण अक्सर ट्रेन छूट जाती है। उन्होंने आग्रह किया कि पक्की और चौड़ी पहुंच पथ बनाकर यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जाए। स्टेशन के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विस्तार से न केवल यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी, बल्कि जिले और आसपास के क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top