• Home
  • मुख्य समाचार
  • स्कॉर्पियो से लाकर सड़क किनारे फेंका गया घायल युवक, मोहनिया में मची सनसनी
Image

स्कॉर्पियो से लाकर सड़क किनारे फेंका गया घायल युवक, मोहनिया में मची सनसनी

पटना, 14 जून (पटना डेस्क) कैमूर जिलेंके मोहनिया शहर के चांदनी चौक स्थित अंबेडकर पार्क के समीप शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भभुआ की ओर से आई एक स्कॉर्पियो अंबेडकर पार्क के पीछे आकर रुकी। वाहन में सवार लोगों ने घायल युवक को नीचे उतारा और उसे वहीं छोड़कर पटना मोड़ की दिशा में तेज रफ्तार से फरार हो गए। लोगों ने जब युवक को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घायल युवक की पहचान रतवार गांव निवासी राजू राम के पुत्र सोनू राम के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस परिस्थिति में घायल हुआ और उसे स्कॉर्पियो सवार लोग सड़क किनारे क्यों छोड़कर भागे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। साथ ही स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग घटना की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top