• Home
  • स्थानीय समाचार
  • सीबीएसई 10वीं में छात्रों का जलवा: 93% तक अंक, दो स्कूलों ने रचा सफलता का इतिहास
Image

सीबीएसई 10वीं में छात्रों का जलवा: 93% तक अंक, दो स्कूलों ने रचा सफलता का इतिहास

समस्तीपुर, 16 अप्रैल (रंजीत कुमार) सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। देवघर पब्लिक स्कूल, बिशनपुर और सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल, कल्याणपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का मान बढ़ाया है।

देवघर पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं दिवेश रंजन झा ने 91.2 प्रतिशत, तान्या राज ने 89.8 प्रतिशत और अंशु कुमारी ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामिनी झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इधर, सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल, कल्याणपुर के आस्तिक आनंद ने 92 प्रतिशत, आस्था आनंद ने 90 प्रतिशत और विवेक शेखर ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top