• Home
  • Crime
  • सारण में सनसनीखेज वारदात: कनपटी में गोली मार शिवचर्चा करने वाले रवि प्रकाश की हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Image

सारण में सनसनीखेज वारदात: कनपटी में गोली मार शिवचर्चा करने वाले रवि प्रकाश की हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पटना, 30 अक्टूबर (पटना डेस्क) सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सेरूकहा गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधियों ने 37 वर्षीय रवि प्रकाश की कनपटी में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं गोबर फेंकने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर के पास उनकी नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी।

नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान गांव के ही रवि प्रकाश के रूप में हुई। शव खून से लथपथ था और कनपटी में गोली लगने का निशान था। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो और मशरक थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस हत्याकांड ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। रवि प्रकाश की पत्नी का करीब चार वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद दो बेटों और एक बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह शिवचर्चा करते थे और धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे। उनकी हत्या से तीनों बच्चों के सिर से माता के बाद पिता का साया भी उठ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top