• Home
  • स्थानीय समाचार
  • सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह
Image

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की जिंदगी को बदतर बना दिया है। धर्मपुर बांदे पंचायत के वार्ड संख्या 18 निवासी रामजी सिंह पिछले तीन वर्षों से सरकारी कागजों में खुद को “जिंदा” साबित करने के लिए दफ्तर-दफ्तर भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी मौत नहीं बल्कि उनकी बेटी का निधन हुआ था। बताया गया है कि वर्ष 2023 में रामजी सिंह की पुत्री रेखा कुमारी की बीमारी से मौत हो गई थी। बेटी के बैंक खाते में जमा करीब चार हजार रुपये निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत थी।

इसके लिए रामजी सिंह ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 146 की सेविका पूनम कुमारी और वार्ड सदस्य को सभी आवश्यक कागजात सौंपे थे। लेकिन सरकारी लापरवाही का आलम देखिए कि मृत बेटी की जगह जीवित पिता रामजी सिंह का ही डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। 27 फरवरी 2023 को जारी प्रमाण पत्र में साफ तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस गलती का असर धीरे-धीरे उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ने लगा।सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होते ही उनका बैंक खाता फ्रीज हो गया, राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिया गया और आधार कार्ड भी सस्पेंड हो गया।

तीन साल तक वह समझ ही नहीं पाए कि आखिर उनके अधिकार क्यों छीने जा रहे हैं। जब सच्चाई सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शुक्रवार को रामजी सिंह अपनी ही मौत का प्रमाण पत्र लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ से न्याय की गुहार लगाई। जिंदा इंसान को खुद को “जिंदा” साबित करने की यह कहानी अब सरकारी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top