• Home
  • मुख्य समाचार
  • समाहरणालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़: डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Image

समाहरणालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़: डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर, 25 मई (मोहम्मद जमशेद) समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का अंबार लग गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, पेंशन, राजस्व और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, वृद्धावस्था पेंशन, सरकारी सहायता राशि में देरी तथा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। कई फरियादियों ने वर्षों से लंबित मामलों को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने एक-एक परिवाद की क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है, इसलिए शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता और पारदर्शिता जरूरी है।जनता दरबार के दौरान कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार के दौरान समाहरणालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई और कई फरियादियों ने प्रशासनिक पहल की सराहना भी की।

Releated Posts

भोजपुर की बहू ने अमेरिका में बजाया डंका, कैंसर की शुरुआती पहचान वाली तकनीक से दुनिया को चौंकाया

पटना, 26 मई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित सहजौली गांव की बहू डॉ. अंशु ओझा…

पत्नी के फोन ने कराया खूनी खेल, बड़े भाई ने लोहे की रॉड से ली सगे भाई की जान

समस्तीपुर, 26 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के हलई थाना क्षेत्र की बनबीरा पंचायत में भाई-भाई के रिश्ते को…

ईद-उल-अजहा पर हाई अलर्ट: नालंदा में सुरक्षा का कड़ा पहरा, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

राजगीर मलमास मेले में जीविका दीदियों का जलवा, 35 रुपये के भोजन ने जीता लोगों का दिल

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा के ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेला में इस बार आस्था और संस्कृति के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top