• Home
  • रेलवे
  • समस्तीपुर रेल मंडल में बड़ा ऑपरेशन: 4 अगस्त को 3 घंटे 55 मिनट का ब्लॉक, कई ट्रेनों का समय बदलेगा
Image

समस्तीपुर रेल मंडल में बड़ा ऑपरेशन: 4 अगस्त को 3 घंटे 55 मिनट का ब्लॉक, कई ट्रेनों का समय बदलेगा

समस्तीपुर, 31 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में रेलवे अवसंरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम जारी है। इसी कड़ी में शिशो यार्ड में 28 जुलाई को लाइन संख्या 1, 2, 3 एवं 4 पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। यह कार्य सुबह 6:55 बजे से 10:50 बजे तक लिए गए 3 घंटे 55 मिनट के ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के दौरान संपन्न हुआ। कार्य ट्रेन संख्या 15502 के गुजरने के बाद शुरू किया गया। इस दौरान 63374 नरकटियागंज–दरभंगा मेमू पैसेंजर को लगभग एक घंटा 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया गया।

अब इस परियोजना का दूसरा चरण 4 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड में होगा। इसके लिए सुबह 11:20 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक ट्रेन संख्या 13212 के गुजरने के बाद प्रभावी होगा।इस दौरान 13225 जयनगर–आरा एक्सप्रेस और 13226 आरा–जयनगर एक्सप्रेस अपने-अपने प्रारंभिक स्टेशनों से 120 मिनट विलंब से रवाना होंगी, जबकि 63377 लहेरियासराय–सहरसा मेमू 90 मिनट देरी से चलेगी।

वहीं 15553 भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस 45 मिनट तथा 11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।रेल प्रशासन के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद शिशो और ककरघट्टी स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक फुट ओवर ब्रिज मिलेगा।

प्लेटफॉर्म बदलना आसान होगा, भीड़भाड़ घटेगी, संरक्षा मानकों में सुधार होगा तथा ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध बनेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के अधिकृत माध्यमों अथवा हेल्पलाइन 139 से प्राप्त करने की अपील की गई है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top