• Home
  • रेलवे
  • समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध झोलों से निकली विदेशी शराब, कार्रवाई जारी
Image

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध झोलों से निकली विदेशी शराब, कार्रवाई जारी

समस्तीपुर, 02 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) रेलवे स्टेशन समस्तीपुर के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शुक्रवार (01 अगस्त 2026) को बड़ी कार्रवाई के दौरान लावारिस हालत में रखे तीन झोलों से विदेशी शराब बरामद होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बरौनी साइड फुट ओवरब्रिज के समीप संदिग्ध अवस्था में पड़े तीन झोलों की तलाशी लेने पर उनमें से Officer Choice Original Whisky की 180-180 एमएल क्षमता वाली कुल 44 बोतलें बरामद हुईं।

बरामद शराब का बैच नंबर 213 तथा निर्माण तिथि 04/07/2026 अंकित है। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.92 लीटर बताई गई है। काफी देर तक झोलों के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। इसके बाद शराब को लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस व रेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन में जुटा है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब स्टेशन परिसर में किस उद्देश्य से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top