• Home
  • मुख्य समाचार
  • सफेद सोना से चमकेगा बिहार, मखाना विकास योजना से किसानों की आय में होगा बड़ा उछाल
Image

सफेद सोना से चमकेगा बिहार, मखाना विकास योजना से किसानों की आय में होगा बड़ा उछाल

पटना, 29 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और पारंपरिक खेती को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से मखाना (फॉक्स नट) को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी “मखाना विकास योजना” की शुरुआत की है। देश में मखाना उत्पादन में अग्रणी बिहार अब इस योजना के जरिए उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी में है। सरकार का फोकस खास तौर पर कोसी, मिथिलांचल और सीमांचल के उन इलाकों पर है, जहां तालाब और जल संसाधनों की प्रचुरता के कारण मखाना की खेती व्यापक स्तर पर होती है।

कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा और खगड़िया जैसे जिलों के किसानों को इस योजना से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पुराने संसाधनों को बदलकर नई किट देने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में वृद्धि हो सके। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और मखाना को वैश्विक पहचान दिलाना है। सब्सिडी के मोर्चे पर भी सरकार ने बड़ा दांव खेला है।

मखाना की खेती की इकाई लागत लगभग 97 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है, जिस पर 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। यानी किसानों को प्रति हेक्टेयर 71,600 रुपये तक की सहायता मिल सकती है। इसके अलावा माइक्रो से लेकर बड़ी यूनिट तक 5 लाख से 3.5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार सक्रिय है। मखाना बिक्री केंद्र स्थापित करने पर 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी, जबकि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने वाले उद्यमियों को 25 लाख रुपये तक का सहयोग मिलेगा। निर्यात को आसान बनाने के लिए सर्टिफिकेशन पर भी 2.5 लाख रुपये तक की मदद तय की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि से जुड़े दस्तावेज जरूरी होंगे। किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह योजना “सफेद सोना” कहे जाने वाले मखाना को नई पहचान देने के साथ ही किसानों की किस्मत बदलने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top