• Home
  • फ़िल्म
  • सदा के लिए खामोश हो गई सुरों की मल्लिका: आशा भोसले के निधन से देश शोक में, अरुणा ईरानी फूट-फूटकर रो पड़ी
Image

सदा के लिए खामोश हो गई सुरों की मल्लिका: आशा भोसले के निधन से देश शोक में, अरुणा ईरानी फूट-फूटकर रो पड़ी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचाते हुए लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। आशा भोसले के जाने से जहां करोड़ों फैंस भावुक हैं, वहीं उनके करीबियों के लिए यह सदमा असहनीय साबित हो रहा है।

जानी-मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी इस दुखद खबर से पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में आशा ताई को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं और बात करते-करते भावुक होकर रो पड़ी। अरुणा ईरानी ने कहा, “आशा भोसले का जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उन्हें बहुत करीब से जानती थी। उनकी निजी जिंदगी में कितना भी दर्द रहा हो, लेकिन वह हमेशा दुनिया के सामने सबसे खुश इंसान की तरह पेश आती थीं।” उन्होंने बताया कि आशा भोसले की गर्मजोशी और मुस्कान हर किसी का दिल जीत लेती थी।

संगीत को लेकर उन्होंने कहा कि आशा भोसले की प्रतिभा बेमिसाल थी। उन्होंने ग़ज़ल, भक्ति गीत, कैबरे और हर तरह के गानों में महारत हासिल की। अरुणा ने यह भी कहा कि लता मंगेशकर द्वारा न गाए गए कई अलग अंदाज के गीतों को आशा ताई ने अपनाया और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।अरुणा ईरानी ने ‘कारवां’ और ‘फकीरा’ जैसी फिल्मों के गीतों को याद करते हुए कहा कि आशा भोसले की आवाज ने उनके करियर को भी खास पहचान दी। उन्होंने कहा कि उनके गाए गानों की खूबसूरती और अंदाज हमेशा याद किया जाएगा।

करीब 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज देने वाली आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। संगीत की दुनिया में उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी, लेकिन उनके अमर गीत हमेशा उन्हें जिंदा रखेंगे।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top