• Home
  • स्थानीय समाचार
  • संस्कारों की पाठशाला, आध्यात्मिक कार्यक्रम से बच्चों में जगी नैतिकता की अलख
Image

संस्कारों की पाठशाला, आध्यात्मिक कार्यक्रम से बच्चों में जगी नैतिकता की अलख

समस्तीपुर, 17 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकविदुलिया में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी पाठशाला की संचालिका बीके रंजना समेत सतीश चंद्र चौधरी, रामदेव, रामनारायण और लक्ष्मी रमन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से बच्चों को नैतिकता, अनुशासन और आध्यात्मिकता का महत्व समझाया।संचालिका बीके रंजना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक दृष्टिकोण तभी संभव है, जब मन और बुद्धि परमात्मा से जुड़ी हो।

उन्होंने बच्चों के भीतर पॉजिटिव एनर्जी विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इसे बच्चों के चरित्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top