• Home
  • स्थानीय समाचार
  • शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Image

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचवीं कक्षा की छात्रा की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान चोरा टभका पंचायत के वार्ड संख्या-दो स्थित मिश्रौलिया गांव निवासी रंजन कुमार रजक की 11 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है। वह स्थानीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।जानकारी के अनुसार, 25 जून को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान ब्रह्म-काली पूजा के लिए लोग पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित ब्रह्मस्थान पर एकत्रित थे।

इसी बीच म्यूजिक सिस्टम से लदे एक मालवाहक वाहन को आगे-पीछे किया जा रहा था। आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण वाहन की चपेट में आने से निभा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने छात्रा को तत्काल एक निजी क्लिनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।निभा अपने परिवार की दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां अमृता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मालवाहक वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top