• Home
  • स्थानीय समाचार
  • शहादत से संकल्प तक: रातों-रात जुटी बैठक में आंदोलन की हुंकार, कई बड़े फैसले
Image

शहादत से संकल्प तक: रातों-रात जुटी बैठक में आंदोलन की हुंकार, कई बड़े फैसले

समस्तीपुर, 01 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मधुरापुर टारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-02, ग्राम माधोपुर भुआल टोले हरिहरपुर में मंगलवार देर रात शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की प्रखंड कमिटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक शमशीर अहमद ने की, जबकि जिला संयोजक राम कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कॉमरेड चंद्रशेखर उर्फ चंदू, श्याम नारायण यादव तथा महिला नेत्री कॉमरेड शकुंतला देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और 23 मार्च से 14 अप्रैल तक चल रहे विशेष जन-जागरण अभियान की समीक्षा की गई।

साथ ही पंचायत स्तर पर ब्रांच गठन, सम्मेलन आयोजित करने और जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड स्तरीय आंदोलन तेज करने पर जोर दिया गया। इस दौरान रामाकांत सिंह, ममता देवी, राजीव कुमार ठाकुर, सुरती देवी, नेमो लाल पासवान, पूनम देवी, हरी सहनी, रामचंद्र साह और मनीष कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आम जनता के मुद्दों पर अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top