• Home
  • Crime
  • शटर गिरते ही पीछे के दरवाजे से घुसे बदमाश: स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, पिस्तौल-कारतूस छोड़ बाइक से फरार
Image

शटर गिरते ही पीछे के दरवाजे से घुसे बदमाश: स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, पिस्तौल-कारतूस छोड़ बाइक से फरार

पटना, 15 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। टेम्पो रोड स्थित आभूषण दुकान में घुसने की कोशिश कर रहे बदमाशों का व्यवसायी और उसकी पत्नी ने विरोध किया। इसी दौरान हुई हाथापाई और गोलीबारी में व्यवसायी दीपक के पेट में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे कंकड़बाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि टेम्पो रोड स्थित एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान का शटर बंद हो चुका था। दुकान के पीछे का गेट खुला हुआ था। इसी रास्ते से एक अपराधी अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। व्यवसायी की पत्नी ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद व्यवसायी भी मौके पर पहुंच गया और बदमाश का विरोध करने लगा।पुलिस के अनुसार, विरोध के दौरान अपराधी और व्यवसायी के बीच संघर्ष हुआ। इसी क्रम में अपराधी ने गोली चला दी, जो व्यवसायी के पेट में जा लगी। गोली चलने के बाद बदमाश की पिस्तौल घटनास्थल पर ही छूट गई। भागने के दौरान उसका शर्ट भी फट गया। वह दुकान से निकलकर सामने की गली में पहुंचा, जहां उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर पहले से इंतजार कर रहा था। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और गोली का एक खोखा बरामद किया है।

एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। घटना के पीछे लूट की मंशा थी या कोई अन्य कारण, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वारदात के बाद इलाके के स्वर्ण कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top