• Home
  • मुख्य समाचार
  • वैशाली में अब दो एसपी की कमान: 20 थाने-ओपी ग्रामीण एसपी के हवाले, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
Image

वैशाली में अब दो एसपी की कमान: 20 थाने-ओपी ग्रामीण एसपी के हवाले, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

पटना, 04 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार ने जिलों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले में पहली बार ग्रामीण एसपी का पद बनाया गया है। इस पद पर सोनू कुमार राय की पोस्टिंग की गई है। इससे पहले वह एसपी, पटना प्रशासन के पद पर तैनात थे। नई व्यवस्था के तहत वैशाली के मौजूदा एसपी को अब वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कहा जाएगा। नई पुलिस व्यवस्था में एसएसपी शहरी क्षेत्र के साथ महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों की निगरानी करेंगे, जबकि ग्रामीण एसपी ग्रामीण अनुमंडलों के थानों की कमान संभालेंगे। अधिकारियों का मानना है कि जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त, कांडों के अनुसंधान और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।

गृह विभाग ने अपराध और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पांच जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक जिले में एक से अधिक एसपी स्तर के अधिकारी होने के कारण कार्यों में टकराव न हो, इसके लिए पहले ही क्षेत्राधिकार और कर्तव्यों का निर्धारण कर दिया गया है। 20 थाना-ओपी ग्रामीण एसपी के जिम्मेवैशाली में ग्रामीण एसपी के अधीन महनार अनुमंडल, महुआ अनुमंडल और लालगंज अंचल क्षेत्र के कुल 20 थाना-ओपी होंगे।

महुआ अनुमंडल में महुआ, गोरौल, कटहरा, राजापाकड़, बराटी, जंदाहा, महिसौर, तिसिऔता, पातेपुर, हरलोचनपुर सुक्की और बलिगांव थाना शामिल हैं। महनार अनुमंडल के महनार, देसरी, सहदेई और चांदपुरा थाना तथा लालगंज अंचल के लालगंज, करताहा, वैशाली, बेलसर, भगवानपुर और सराय थाना ग्रामीण एसपी के अधीन रहेंगे। नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक केंद्रित और जवाबदेह बनाने की उम्मीद है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top