• Home
  • मुख्य समाचार
  • विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी नई राह, भागलपुर में क्रूज सेवा शुरू, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
Image

विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी नई राह, भागलपुर में क्रूज सेवा शुरू, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

पटना, 01 अक्टूबर (अविनाश कुमार) विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होते ही भागलपुर में गंगा के रास्ते आवागमन का नया विकल्प शुरू हो गया है। गुरुवार से आम यात्रियों के लिए गंगा नदी पर क्रूज सेवा का परिचालन शुरू कर दिया गया। बरारी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बियाडा घाट से क्रूज को रवाना किया गया। सेवा के शुभारंभ के मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, बिहार सरकार के आदेश के बाद विक्रमशिला सेतु को रात 12 बजे से मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। पुल पर फिलहाल तीन महीने तक आवागमन बंद रहेगा। रात में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया। ऐसे में आम लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक आवागमन के तौर पर गंगा में क्रूज सेवा शुरू की है।

क्रूज परिचालन शुरू होने के बाद जिलाधिकारी ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, घाट की सुविधाओं और विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि यात्रियों के लिए क्रूज सेवा मुफ्त रखी गई है। हालांकि मोटरसाइकिल और अन्य सामान के लिए निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बड़े और सुरक्षित क्रूज की व्यवस्था की गई है। नाव पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही ‘आपदा मित्र’ की भी तैनाती की गई है।एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घाट पर कंट्रोल रूम और अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाया गया है।

दो इंस्पेक्टर समेत प्रत्येक शिफ्ट में अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। करीब 60 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। प्रत्येक क्रूज पर एक पुलिस अधिकारी, दो जवान और एक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार निरीक्षण करेंगी।क्रूज सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में राहत की लहर है। लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top