• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विकास की बड़ी कवायद: सरायरंजन नगर पंचायत में 40 योजनाओं पर मंथन, हर गली तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा
Image

विकास की बड़ी कवायद: सरायरंजन नगर पंचायत में 40 योजनाओं पर मंथन, हर गली तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा

समस्तीपुर, 03 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। इस दौरान नगर क्षेत्र के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए कुल 40 महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, मोक्ष धाम के निर्माण, ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने तथा नरघोघी तालाब की सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। साथ ही नरघोघी खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट दूर करने के लिए नए नलकूप लगाने तथा सरैया, सरायरंजन और सुभाष चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।सभी ने मिलकर नगर के विकास को गति देने का संकल्प लिया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top