• Home
  • रेलवे
  • लखीसराय स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती गरीब रथ से गिरी ANM छात्रा, पटना पहुंचने से पहले टूटी जिंदगी की डोर
Image

लखीसराय स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती गरीब रथ से गिरी ANM छात्रा, पटना पहुंचने से पहले टूटी जिंदगी की डोर

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय एएनएम (ANM) प्रशिक्षण विद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी कुमारी (23) की चलती गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि सहपाठियों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, लखीसराय शहर के दालपट्टी मोहल्ला निवासी बबलू कुमार की पुत्री राखी कुमारी किसी कारणवश चलती गरीब रथ एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद रेलकर्मियों व यात्रियों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे पटना लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पटना पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गई। राखी कुमारी की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हंसती-खेलती बेटी के यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि गरीब रथ एक्सप्रेस का लखीसराय स्टेशन पर व्यावसायिक ठहराव नहीं है। ऐसे में छात्रा चलती ट्रेन में कैसे चढ़ी या उससे कैसे गिर गई, यह जांच का विषय बना हुआ है। रेल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top