• Home
  • Crime
  • रोहतास में खूनी बवाल: मजदूर की गोली मारकर हत्या, नहर से मिला शव, 4 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
Image

रोहतास में खूनी बवाल: मजदूर की गोली मारकर हत्या, नहर से मिला शव, 4 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

पटना, 06 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद गुरुवार को सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों, एसडीआरएफ और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक चंद्रेश्वर चौधरी (60) का शव नहर से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दावा किया कि घटना के महज चार घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, जोगिया गांव निवासी चंद्रेश्वर चौधरी बुधवार को किसी काम से मुख्य आरोपी अजीत तिवारी के घर गए थे। इसी दौरान मजदूरी के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजीत तिवारी ने चंद्रेश्वर चौधरी पर गोली चला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दूसरी गोली भी मारी गई। घटना के समय मौजूद एक मजदूर किसी तरह वहां से भागकर गांव पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी घायल चंद्रेश्वर चौधरी को वाहन में लेकर फरार हो चुके थे। बाद में शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने करोड़ों रुपये की क्षति का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार और बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधुशेखर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि गाजीपुर पुलिस के सहयोग से सभी आरोपियों को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने नहर में तलाश अभियान चलाकर शव बरामद किया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top