• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब सितंबर तक मिलेगा सफर का मौका
Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब सितंबर तक मिलेगा सफर का मौका

समस्तीपुर, 31 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) त्योहारों और बढ़ती रेल यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ के सुगम संचालन के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल ने रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेल प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के रास्ते संचालित होती रहेगी।

यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए इसके परिचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी गई है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब 4 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 6 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का परिचालन और उनकी अवधि में विस्तार किया जा रहा है।रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करने की अपील की है। इस निर्णय से विशेष रूप से बिहार से मुंबई जाने वाले यात्रियों में खुशी की लहर है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top