• Home
  • रेलवे
  • रेल में अब अपराधियों की खैर नहीं: समस्तीपुर RPF का बड़ा एक्शन—हजारों गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी
Image

रेल में अब अपराधियों की खैर नहीं: समस्तीपुर RPF का बड़ा एक्शन—हजारों गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा को लेकर समस्तीपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जबरदस्त कार्रवाई करते हुए कई चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। लगातार चलाए गए विशेष अभियानों के जरिए RPF ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी है।

त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन RPF के लिए बड़ी चुनौती रहा, लेकिन दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और होली जैसे अवसरों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव और वीआईपी दौरों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। सभी कार्यक्रम बिना किसी बड़ी घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाए गए “रेल सुरक्षा” अभियान के तहत 143 बाहरी लोगों को गिरफ्तार कर 6.79 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई।

वहीं “समय पालन” अभियान में 3569 लोगों पर चेन पुलिंग के लिए कार्रवाई करते हुए 16.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। महिला सुरक्षा को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। “महिला सुरक्षा” अभियान में 3103 पुरुषों को महिला कोच में अवैध यात्रा के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत 480 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 50 तस्करों को गिरफ्तार कर 182 बच्चों को मुक्त कराया गया। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए “सतर्क” अभियान में 2.45 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

वहीं टिकट दलाली के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया। यात्रियों की सेवा में भी RPF आगे रही। “अमानत” अभियान के तहत 71.42 लाख रुपये के खोए सामान लौटाए गए, जबकि “जीवन रक्षा” अभियान में 13 लोगों की जान बचाई गई।समस्तीपुर RPF ने साफ कर दिया है कि आगे भी अपराध और लापरवाही के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top