• Home
  • Crime
  • रात के अंधेरे में बिहार भेजी जा रही थी लाखों की शराब, दो तस्कर दबोचे, कार से तमंचा और भारी खेप बरामद

रात के अंधेरे में बिहार भेजी जा रही थी लाखों की शराब, दो तस्कर दबोचे, कार से तमंचा और भारी खेप बरामद

गोरखपुर, 02 मई (अंकित यादव) बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की साजिश उस समय नाकाम हो गई, जब दक्षिणी थाना पुलिस ने रविवार देर रात दो कथित तस्करों को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में किराए की कार से सैकड़ों बोतल शराब बरामद की गई, जिसे बिहार ले जाकर बेचे जाने की तैयारी थी।दक्षिणी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि शराब तस्करी में शामिल दो युवक कार से माल गोदाम क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस जांच में कार सवार अर्चित सिंह, निवासी रामनगर कॉलोनी थाना गोरखनाथ, तथा आशुतोष, निवासी जटेपुर रेलवे कॉलोनी थाना शाहपुर, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। कार की डिग्गी और सीटों के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स की तलाशी लेने पर 120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस तथा चार एटीएम कार्ड भी मिले। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में दो से तीन गुना कीमत पर बेचते थे।

उनके अनुसार एक खेप में ही 10 से 12 लाख रुपये तक का लाभ हो जाता था। आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया कि वे इससे पहले चार बार शराब की खेप बिहार पहुंचा चुके हैं। पुलिस के अनुसार तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार बलिया जिले के बिल्थरा रोड निवासी अरविंद की है, जिसे किराए पर लिया गया था। आरोपितों ने बताया कि वाहन मालिक को भी सामान्य किराए से कई गुना अधिक भुगतान किया जाता था। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपितों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top