
बक्सर, 05 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में रेल विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। लोक भवन, पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान रेलवे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने राज्यपाल को बिहार में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल विकास से संबंधित पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने रेलवे की मौजूदा कार्यप्रणाली, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा उनमें और सुधार की संभावनाओं से भी राज्यपाल को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान बिहार में रेल नेटवर्क के विकास, यात्री सुविधा बढ़ाने और रेलवे से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रियाकलापों और विकास योजनाओं को लेकर राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राज्यपाल से हुई इस मुलाकात को रेलवे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार में बढ़ती यात्री जरूरतों के बीच रेल सुविधाओं के विस्तार और मौजूदा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। पूर्व मध्य रेल की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी साझा की गई। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच रेलवे से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने राज्य में रेल विकास से संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।


















