• Home
  • Crime
  • राजधानी दहलाने की साजिश नाकाम: ‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल का भंडाफोड़, साजिश में बिहार कनेक्शन, 4 आतंकी गिरफ्तार
Image

राजधानी दहलाने की साजिश नाकाम: ‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल का भंडाफोड़, साजिश में बिहार कनेक्शन, 4 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश की राजधानी नई दिल्ली को अस्थिर करने की एक बड़ी आतंकी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए कथित ‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार निवासी मोहम्मद सोहेल भी शामिल है, जो पेशे से प्लंबर बताया जा रहा है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर रहा था और बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटा था। खुलासा हुआ है कि आरोपी रिमोट कंट्रोल से संचालित आईईडी बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। इसके लिए खिलौना कारों के सर्किट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दूर से विस्फोट किया जा सके।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थलों की रेकी कर चुके थे।

भुवनेश्वर से पकड़े गए शेख इमरान ने दिसंबर 2025 में दिल्ली का दौरा कर इन जगहों की निगरानी की थी।मुख्य आरोपी सोहेल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर गुप्त ग्रुप बनाकर युवाओं का ब्रेनवॉश करता था और उन्हें स्लीपर सेल में शामिल करता था। इतना ही नहीं, उसने हथियार और विस्फोटक जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग भी शुरू कर दी थी और अपने बैंक विवरण तथा क्यूआर कोड साझा किए थे। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में ठाणे से मूसाहिब अहमद, मुंबई से मोहम्मद हम्माद और भुवनेश्वर से शेख इमरान शामिल हैं।

ये सभी एक एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर बने क्लोज्ड ग्रुप के सदस्य थे, जहां जिहाद और तथाकथित खिलाफत जैसे विषयों पर चर्चा होती थी। इस कार्रवाई के बाद कटिहार समेत कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डाटा की फॉरेंसिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Releated Posts

एक ही रात पांच घरों में मचा था आतंक: पुलिस ने दबोचे चोर गिरोह के तीन सदस्य, नकदी बरामद, एक फरार

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में…

बकरी चराने गए अधेड़ की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, गांव में दहशत

समस्तीपुर, 12 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने…

बायोमेट्रिक सेटिंग का काला खेल बेनकाब: सिपाही भर्ती परीक्षा में स्कॉलर गैंग का पर्दाफाश, 10 और गिरफ्तार

पटना, 12 जून (अविनाश कुमार) बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा होने के…

सेवानिवृत्त दरोगा पर जानलेवा हमला, पिस्तौल की नोक पर मांगी रंगदारी, पैर तोड़ 15 हजार रुपये लूटे

नालंदा, 10 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top