• Home
  • Crime
  • बकरी चराने गए अधेड़ की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, गांव में दहशत
Image

बकरी चराने गए अधेड़ की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, गांव में दहशत

समस्तीपुर, 12 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बकरी चराने गए एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, जबकि वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान घाट टोल निवासी दामोदर शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दामोदर शर्मा रोज की तरह गंगा किनारे कछार क्षेत्र में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान गांव के ही संजीव महतो नामक युवक ने उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने लगातार कई वार किए, जिससे दामोदर शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह घायल को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था।

उन्होंने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top