• Home
  • मुख्य समाचार
  • रफ्तार का कहर: आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा है तीसरा
Image

रफ्तार का कहर: आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा है तीसरा

मधुबनी, 08 जून (आशीष यादव) जिले के मधुबनी-रामपट्टी मुख्य सड़क पर रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। राजनगर थाना क्षेत्र के बाबू साहब ड्योढ़ी के पश्चिम सड़क पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखबार निवासी 41 वर्षीय अजीत कुमार झा तथा नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा निवासी 21 वर्षीय मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि अजीत कुमार झा प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मछहट्टा मोहल्ला निवासी वरुण कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top