• Home
  • स्थानीय समाचार
  • युवाओं को जोड़ने का बड़ा अभियान, जनवादी नौजवान सभा ने किया सम्मेलन का ऐलान
Image

युवाओं को जोड़ने का बड़ा अभियान, जनवादी नौजवान सभा ने किया सम्मेलन का ऐलान

समस्तीपुर, 17 अप्रैल )रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड में युवाओं को संगठित करने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भारत की जनवादी नौजवान सभा की अंचल कमेटी की अहम बैठक बसोटोल स्थित एक निजी संस्थान में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता अंचल उपाध्यक्ष छोटन कुमार सहनी ने की।नबैठक में 19 अप्रैल से इकाई सम्मेलन शुरू करने और मई माह में अंचल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति भी बनाई गई।

जिला अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।

बैठक में कृष्णमूर्ति, अंचल सचिव ललन कुमार सुमन, विजय कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन दास, संतोष कुमार पासवान और अंजनी भूषण सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top