• Home
  • रेलवे
  • यात्रियों के लिए बड़ी राहत: समस्तीपुर मंडल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब अधिक दिनों तक मिलेगा सफर का विकल्प
Image

यात्रियों के लिए बड़ी राहत: समस्तीपुर मंडल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब अधिक दिनों तक मिलेगा सफर का विकल्प

समस्तीपुर, 18 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने विभिन्न प्रमुख रूटों पर संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है। इस निर्णय से खासकर बिहार, दिल्ली और सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार–लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल का परिचालन बढ़ा दिया गया है।

यह ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04014 अब 13 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार, जबकि 04013, 18 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–सहरसा स्पेशल के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन दौरम मधेपुरा और बनमनखी होकर चलेगी। 05506, 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार, जबकि 05505, 3 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी।

वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल–नरकटियागंज–रक्सौल स्पेशल का परिचालन भी 26 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला, त्योहारों और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को आरक्षण और यात्रा में सुविधा मिल सके। समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है। इस फैसले से हजारों यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का लाभ मिलेगा और भीड़भाड़ के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top